Cyclone Dana: चक्रवात से बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में दिखेगा असर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Oct 2024 6:48 PM

विज्ञापन

Cyclone Dana

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी से उठे डाना नामक चक्रवात में जिले के लोगों को दहला दिया है. इसके पड़ने वाले प्रभाव से लोग सहम गए हैं.चक्रवात के प्रभाव से तेज हवा और बारिश के कारण लोगों को खेतों में खड़े धान के लगभग तैयार फसल को नुकसान की संभावना दिख रही है.

विज्ञापन

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी से उठे दाना नामक चक्रवात में बिहार के कई जिलों के लोगों को दहला दिया है. इसके पड़ने वाले प्रभाव से लोग सहम गए हैं. चक्रवात के प्रभाव से तेज हवा और बारिश के कारण लोगों को खेतों में खड़े धान के लगभग तैयार फसल को नुकसान की संभावना दिख रही है. चक्रवात के प्रभाव से जिले में सवेरे से ही आसमान में छाए बादल के बाद दिन में कई बार बूंदाबांदी देखने को मिली. वातावरण का तापमान भी काफी नीचे चला गया.

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

बिहार के कई जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. अपराह्न के बाद से ही वातावरण में अंधेरा छाने लगा. देर शाम तक लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया. बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि और शुक्रवार के तड़के इस चक्रवात के समुद्र तट से टकराने के बाद इसके प्रभाव से तेज हवा और बारिश की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग द्वारा इसे लेकर पटना, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा समेत कई जिलों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.

कितनी बारिश होगी

बृहस्पतिवार को इसका असर कुछ कम रहने के बाद शुक्रवार को तेज हवा और मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है. हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. झोंके के साथ यह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा भी रह सकता है. जिसके कारण धान के तैयार फसल के झुक कर जमीनदोज हो जाने का खतरा जताया गया है. हालांकि, मौसम विभाग द्वारा इस संबंध में लोगों को किसी प्रकार के भयभीत नहीं आने की सलाह दी गई है. क्योंकि इस चक्रवात का यहां कोई सीधा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा. केवल इसके कुछ सामान्य असर दिखेगा. इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: BPSC: इंतजार खत्म, बिहार में लगभग 40 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट

Vande Bharat: कल से छपरा-लखनऊ रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत, जानें डिटेल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन