बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 12 अवैध घरों पर होगी कार्रवाई
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Dec 2025 6:02 PM
बुलडोजर एक्शन (सांकेतिक फोटो)
Bihar Bulldozer Action: समूचे बिहार में इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ मुहीम जारी है. पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत कई जिलों में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बिहार के एक और जिले में आने वाले दिनों में 12 घरों में बुलडोजर चलाया जायेगा.
Bihar Bulldozer Action: बिहार के शेखपुरा के शेखोपुर सराय में भूमि अतिक्रमण के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. इस संबंध में शेखोपुरसराय के सीओ राकेश रौशन भारती ने बताया कि अतिक्रमण से संबंधित मामलों की जांच पूरी कर फाइनल सूची जारी कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बनाए गए घरों पर कार्रवाई की जायेगी.
क्या है मामला
शेखोपुर सराय के संजीव कुमार ने अपने भाई रंजीत कुमार सहित अन्य तीन लोगों पर भूमि अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था. इसमें भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गयी थी. सीओ ने कहा कि अतिक्रमण से संबंधित मामलों की जांच कर सूची फाइनल कर दिया गया है. वेलाव पंचायत के पनयपुर गांव निवासी बनारस यादव ने भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर घर निर्माण किये जाने की शिकायत दर्ज करायी थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सरकारी भूमि को पूरी तरह कराया जायेगा अतिक्रमण मुक्त
इन सभी मामले में प्रशासन द्वारा फाइनल सूची जारी कर दी गयी है. सीओ के अनुसार, पनयपुर गांव में कुल 8 अवैध घरों पर जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में बुलडोजर की कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. सीओ ने बताया कि जनवरी माह में कुल 12 अवैध घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई होगी. इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है और कानून के अनुसार सख्त कदम उठाये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें: 15 जुलाई 2026 तक पटना जिले में इस रूट पर नहीं चलेगी कोई गाड़ी, अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










