शेखपुरा स्थापना दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का होगा मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल पूरी

Updated:
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखपुरा जिला अपना स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में है. इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी अंतिम रिहर्सल हो चुकी है.

विज्ञापन

शुक्रवार ( 31 जुलाई ) को शेखपुरा जिले का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इसे लेकर अन्य आकर्षक, मनमोहक और यादगार कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किए जाने की योजना तैयार की गई है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें अपनी मौलिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए यह मंच प्रदान किया जा रहा है.

इसी कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जिले के दर्जन भर से ज्यादा सरकारी और निजी विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को लेकर अंतिम रिहर्सल किया.

जिला खेलकूद और संस्कृति पदाधिकारी, निर्णायक मंडलों और विभिन्न स्कूलों के संगीत शिक्षकों की उपस्थिति में स्कूली बच्चों ने गीत, नृत्य, एकांकी, नाटक, वादन आदि विधाओं में अपनी-अपनी प्रस्तुतियां पेश कीं.

जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में इस आयोजन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा था. सभी प्रतिभागी अपने-अपने विद्यालय के शिक्षकों के साथ इसमें भाग लेने के लिए उपस्थित हुए थे.

चुनिंदा विद्यालयों के बच्चे लेंगे मुख्य समारोह में हिस्सा

इस संबंध में बताया गया कि निर्णायक मंडलों की अनुशंसा पर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों और चुनिंदा विद्यालयों को ही शामिल किया जाएगा.

वाटरप्रूफ पंडाल और नीली रोशनी से सजाए गए सरकारी भवन

जिला स्थापना दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए एक विशाल वाटरप्रूफ पंडाल (समियाना) लगाया जा रहा है.

इसके अलावा जिले के सभी सरकारी भवनों और सरकारी आवासों को नीली रोशनी से सजाया गया है. जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों को भी नीली रोशनी से आच्छादित करने के साथ-साथ इस अवसर पर विभिन्न रंग-बिरंगे कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है.

Also Read : आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन