किसान विरोधी है राज्य सरकार: राजीव रंजन

Updated at : 26 Jan 2017 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
किसान विरोधी है राज्य सरकार: राजीव रंजन

बिहारशरीफ : पूर्व विधायक सह राजीव रंजन ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी है. किसानों की हितों की अनदेखी की जा रही है. चुनाव में राज्य सरकार ने किसानों के लिए लुभावने वादे किये थे. चुनाव बीतने के बाद सब वायदे भूल गये है. जब चुनाव का समय था तो धान खरीद में बोनस […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पूर्व विधायक सह राजीव रंजन ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी है. किसानों की हितों की अनदेखी की जा रही है. चुनाव में राज्य सरकार ने किसानों के लिए लुभावने वादे किये थे. चुनाव बीतने के बाद सब वायदे भूल गये है. जब चुनाव का समय था तो धान खरीद में बोनस दिया गया. प्रति क्विटल तीन सौ रुपये बोनस दिया गया था.

इस साल जब चुनाव नहीं है तो बोनस की बात तो दूर खरीद में भी सुस्ती दिखायी जा रही है. बुधवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार की अनदेखी का नतीजा है कि किसान फटेहाल है. फसल की उचित दाम नहीं मिल रहा है. अनुदान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. भाजपा जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह ने कहा कि किसानों के साथ राज्य सरकार के द्वारा भेदभाव की जा रही है.इस मौके पर जिप सदस्य अनिरूद्व प्रसाद,भाजपा जिला प्रवक्ता धीरेन्द्र रंजन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन