कोर्ट ने सीओ व थानाध्यक्ष पर लिया संज्ञान

शेखपुरा : कोर्ट ने बरबीघा के अंचलाधिकारी मनीष कुमार और जयरामपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह के खिलाफ संज्ञान लिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश शुक्ला ने इस संबंध में दोनों को 21 जनवरी को न्यायालय में हाजीर होने का आदेश दिया है. जयरामपुर की एक महिला सुनैना देवी ने पिछले साल न्यायालय में […]
शेखपुरा : कोर्ट ने बरबीघा के अंचलाधिकारी मनीष कुमार और जयरामपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह के खिलाफ संज्ञान लिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश शुक्ला ने इस संबंध में दोनों को 21 जनवरी को न्यायालय में हाजीर होने का आदेश दिया है. जयरामपुर की एक महिला सुनैना देवी ने पिछले साल न्यायालय में एक परिवार दायर किया था.
न्यायालय ने इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 323,341,427,354 व 504 के तहत संज्ञान लिया है. महिला ने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारी हथियार बंद होकर उनके घर पर आये और उनके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. महिला द्वारा दायर वाद और साक्ष्य के आधार पर सीजेएम ने इस मामले में संज्ञान लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




