टीम पर पत्थर माफियाओं का हमला हादसा. शेखपुरा-सिकंदरा सड़क मार्ग पर घटी घटना

शेखपुरा : शेखपुरा-सिकंदरा सड़क मार्ग पर बीते रात करीब 10 बजे परिवहन विभाग की टीम जब पत्थर से ओवरलोडेड गाड़ी को पकड़ने गयी तो पत्थर माफियाओं ने टीम पर हमला कर दिया. पत्थर माफियाओं ने एकजुट होकर टीम में शामिल होमगार्ड के जवान को जमकर धुन डाला. भयभीत होकर जान बचाकर टीम भाग खड़ी हुई. […]
शेखपुरा : शेखपुरा-सिकंदरा सड़क मार्ग पर बीते रात करीब 10 बजे परिवहन विभाग की टीम जब पत्थर से ओवरलोडेड गाड़ी को पकड़ने गयी तो पत्थर माफियाओं ने टीम पर हमला कर दिया. पत्थर माफियाओं ने एकजुट होकर टीम में शामिल होमगार्ड के जवान को जमकर धुन डाला. भयभीत होकर जान बचाकर टीम भाग खड़ी हुई.
इस बाबत टीम में शामिल बड़ा बाबू उपेंद्र ने बताया कि गुरूवार को चेबाड़ा की तरफ से पत्थर की गिट्टी से ओवरलोड 5-7 की संख्या में ट्रक शेखपुरा की ओर आ रही थी.इसी बीच जैसे ही परिवहन विभाग की टीम पर पत्थर माफिया की नजर पड़ी वैसे ही वे अपनी गाड़ियों को एकसारी बीघा वाले रोड में घुसा दिए .उन गाड़ियों के पीछा करते जब एकसारी गाव तक टीम पहुंची तो सभी वाहन के चालक खलासी निकल कर एक वाहन में जाकर छिप गए थे.जांच पड़ताल करते करते जब होमगार्ड के जवान उस वाहन के गेट को खुलवाने गये जिसमे वे सभी वाहनों के चालक खलासी छिपे थे तब उन लोगों ने चोर चोर कर हमला कर दिया.वहां से जान बचाकर टीम को भागना पड़ा.बाद में चेबाड़ा थाना ,शेखपुरा थाना को इस घटना को सुचना टीम द्वारा दी गयी इस बीच चोर चोर की आवाज सुन गामीणों की भीड़ भी जुट गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




