शराब कारोबारी थाने में लगाएं हाजरी मद्य निषेध को अनुपालन को लेकर बैठक

शेखपुरा : एसपी राजेंद्र कुमार भील ने जिले में शराब कारोबार से जुड़े सभी लोगों को थाना में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया है. इसके अलावा शराब कानून के उल्लंघन के मामले में आरोपित तथा आरोप पत्र का सामना कर रहे लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया है. पुलिस […]
शेखपुरा : एसपी राजेंद्र कुमार भील ने जिले में शराब कारोबार से जुड़े सभी लोगों को थाना में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया है. इसके अलावा शराब कानून के उल्लंघन के मामले में आरोपित तथा आरोप पत्र का सामना कर रहे लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया है.
पुलिस मुख्यालय पटना के दिशा-निर्देशों के आलोक में यह आदेश जारी किया गया है. कुछ लोग इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा को लेकर जिला भ्रमण से जोड़ कर भी देख रहे हैं. मुख्यमंत्री इसी माह या नये साल के पहले सप्ताह में यहां अपने निश्चय यात्रा के संबंध में पहुंच रहे हैं. एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बुधवार को जिले में मद्य निषेध को कड़ाई से अनुपालन के लिए सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




