नोटबंदी के बाद स्वाइप मशीन के लिए आवेदन आना शुरू

शेखपुरा : जिले में नोटबंदी के बाद अब दुकानदारों द्वारा स्वाइप मशीन लेने के लिए बैंकों में आवेदन आना शुरू हो गये हैं. इसके अलावा कैशलेस भुगतान के लिए लोग विभिन्न प्रकार के ई-वॉलेट भी स्मार्ट फोन पर डाउनलोड करना शुरू कर दिया है. नोटबंदी के बाद कमोबेश अब यहां स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगी है. […]
शेखपुरा : जिले में नोटबंदी के बाद अब दुकानदारों द्वारा स्वाइप मशीन लेने के लिए बैंकों में आवेदन आना शुरू हो गये हैं. इसके अलावा कैशलेस भुगतान के लिए लोग विभिन्न प्रकार के ई-वॉलेट भी स्मार्ट फोन पर डाउनलोड करना शुरू कर दिया है. नोटबंदी के बाद कमोबेश अब यहां स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगी है.
हालांकि पांच सौ रुपये के नये नोट का बड़ा खेप यहां नहीं आने से लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बैंक तथा एटीएम से मिलने वाले 2000 के नोट से खरीदारी में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. जिले के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के चांदनी चौक शाखा के मुख्य प्रबंधक संजीत कुमार ने बताया कि प्वाइंट ऑफ सेल यानी (स्वाइप मशीन)
लेने के लिए व्यवसायियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. व्यवसायियों के चालू खाते पर यह मशीन आवंटित की जायेगी. अभी तक इस संबंध में कई आवेदन प्राप्त हुए हैं और अधिक संख्या में व्यापारी जानकारी के लिए बैंक पहुंच रहे हैं. उधर जिले के ग्रामीण बैंक में भी चालू खाता रखने वाले व्यापारी स्वाइप मशीन के लिए आवेदन देना शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




