पैक्स अध्यक्ष पर गबन की प्राथमिकी दर्ज

शेखपुरा : अरियरि प्रखंड के हजरतपुर मडरो पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार पर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. पिछले साल किसानों से धान लेने के बाद उसे राशि नहीं मिलने पर किसानों ने यह मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार चांदी और हजरतपुर मडरो के किसानों ने पहले लोक जन शिकायत निवारण […]
शेखपुरा : अरियरि प्रखंड के हजरतपुर मडरो पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार पर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. पिछले साल किसानों से धान लेने के बाद उसे राशि नहीं मिलने पर किसानों ने यह मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार चांदी और हजरतपुर मडरो के किसानों ने पहले लोक जन शिकायत निवारण अधिनियम के तहत पैक्स को दी गयी धान की राशि मांगने की गुहार लगायी थी. लोक जन शिकायत द्वारा नोिअस करने के बाद भी पैक्स अध्यक्ष वहां हाजीर नहीं हुए. किसानों के मामले को सुूलझाते हुए निराकरण केंद्र ने पैक्स अध्यक्ष पर थाना में मुकदमा करने का आदेश दिया था.
इसके अनुसार ही किसान सुरेन्द्र यादव सहित अन्य किसानों के आवेदन पर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पुलिस इस मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है. किसानों ने कम से कम सात लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में अब यह बात सामने आ सकेगा कि पैक्स अध्यक्ष ने कितने किसानों का धान का कितना रुपये नहीं दिया है तथा किसानों के नाम पर बैंक से रुपये निकाला या नहीं. अभी तक पैक्स अध्यक्ष को किसानों से लिये गये धान का रुपये ही नहीं मिल पाया है. गौरतलब है कि जिले के कई पैक्स से किसान रुपये लेने के लिए लगातार दौड़ लगा रहे है. जिले के कई पैक्स अध्यक्षों द्वारा किसानों से ली गई धान को जिला प्रशासन ने अमान्य घोषित कर दिया था. जिससे पैक्स द्वारा किसानों को भुगतान नहीं किया जा सका था. इस साल अब पुन: धान अधिप्राप्ति का काम शुरू किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




