जमीन धंसने की घटना से पहली दफा सामना

Updated at : 13 Nov 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन धंसने की घटना से पहली दफा सामना

शेखपुर/घाटकुसुम्भा : जमीन धसने की घटना के वाद घाटकुसुम्भा के पानापुर गांव के लोग पलायन करने का मन बना रहे है.राजनैतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से खुद को उपेक्षित मान रहे महादलित पीड़ित परिवार में जहां दहशत का माहौल है वही दूसरी और नये से जीवन बसाने के बोझ की चिंता उन्हें अभी से ही सताने […]

विज्ञापन

शेखपुर/घाटकुसुम्भा : जमीन धसने की घटना के वाद घाटकुसुम्भा के पानापुर गांव के लोग पलायन करने का मन बना रहे है.राजनैतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से खुद को उपेक्षित मान रहे महादलित पीड़ित परिवार में जहां दहशत का माहौल है वही दूसरी और नये से जीवन बसाने के बोझ की चिंता उन्हें अभी से ही सताने लगी है.

पीडितों ग्रामीणों में बिनोद मोची,महेंद्र मोची ने बताया की पानापुर पंचायत दो जिलों के बीच पिचले बीस सालों से अपनी वजूद की आश में जुटा है.लेकिन आज तक उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल सका . पानापुर गांव में जमीन धंसने की घटना के बाद लोगों को एक बार भी प्रशासनिक बेरुखी से निराशा हाथ लगी है.लोग पलायन करने को विवस है.इस वावत पीड़ित नारायण मोची ने कहा की बाढ़ की त्रासदी में भी गाँव में कुछ घर का नदी में कटाव हो गया था.
लेकिन उन्हें आज तक कोइ सरकारी लाभ नहीं मिल सका .इस घटना ने तो परिवारों को झकझोर कर रख दिया है.लोग कुछ लोग गांव छोड़कर पलायन करने का मन बना रहे है.जवकि पीड़ित परिवार अब ठंढ के इस मौसम में बेघर होने का दंश झेल रहे है.पीडित परिवार अभी बाढ़ से उबरे भी नहीं की जमीं धसने की त्रासदी से मुकाबला करने को विवस है.बेघर हुए इन परिवारों को आज गाँव की सडक पर बनी झोपडी ही बसेरा बन गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन