जीजा के घर आयी प्रेमिका की ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

Updated at : 20 Oct 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
जीजा के घर आयी प्रेमिका की ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

शेखपुरा : एक साल पुराने प्रेम को लेकर जब प्रेमी ने प्रेमिका की मांग सिंदूर से भर दी, तब ग्रामीणों ने पंचायत लगाकर गांव के मंदिर में उनकी शादी करवा दी. बुधवार को हुई इस घटना में मंदिर के बाद प्रेमी युगल को न्यायालय में भी शादी की प्रक्रिया पूरी की. दरअसल भोजपुर जिले की […]

विज्ञापन

शेखपुरा : एक साल पुराने प्रेम को लेकर जब प्रेमी ने प्रेमिका की मांग सिंदूर से भर दी, तब ग्रामीणों ने पंचायत लगाकर गांव के मंदिर में उनकी शादी करवा दी. बुधवार को हुई इस घटना में मंदिर के बाद प्रेमी युगल को न्यायालय में भी शादी की प्रक्रिया पूरी की. दरअसल भोजपुर जिले की खुशबू कुमारी बरुई गांव में अपने जीजा के घर अक्सर आया करती थी. इसी दौरान उक्त लड़की का जीजा के पडोसी से प्यार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी उक्त प्रेमिका की मांग में प्रेमी ने सिंदूर भर दिया था. लेकिन इस बार जब उसी घटना को दुहराया गया तब दोनों परिवारों के बीच विवाद खड़ा हो गया.

इसी विवाद में ग्रामीणों ने पहल कर पंचायत लगाई. पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि के अलावे सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए और प्रेम प्रसंग को शादी के बंधन में बांधने का निर्णय लिया गया. आखिरकार गांव के प्राचीन मंदिर में शादी के रस्म अदा की गयी. लेकिन इसके बाद भी समाज के फैसले को प्रेमी युगल के परिवार को मंजूर नहीं हुआ. इस मामले में दोबारा पहल कदमी के बाद देर शाम घरवालों ने प्रेमी युगल को घर के अंदर आने की अनुमति दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन