प्रत्येक बूथ पर कम से कम 35 महिलाओं का नाम दर्ज हो: डीएम

Updated at : 20 Oct 2016 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक बूथ पर कम से कम 35 महिलाओं का नाम दर्ज हो: डीएम

सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम रहने पर चिंता शेखपुरा : जिला प्रशासन ने जिले के सभी मतदान केंद्र पर कम से कम 35 महिलाओं का नाम मतदाता सूची में भी पुरुष-महिला अनुपात साफ-साफ झलक सके. जिलाधिकारी जिले में चलाये जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के […]

विज्ञापन

सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम रहने पर चिंता

शेखपुरा : जिला प्रशासन ने जिले के सभी मतदान केंद्र पर कम से कम 35 महिलाओं का नाम मतदाता सूची में भी पुरुष-महिला अनुपात साफ-साफ झलक सके. जिलाधिकारी जिले में चलाये जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे. बैठक में जिलाधिकारी के अलावा अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर निर्वाचन पदाधिकारी, ग्रुप निर्वाचन पदाधिकारी आदि भी मौजूद थे. बैठक की जानकारी देते हुए जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि बेठक में यह जानकारी दी गयी कि जिले में मतदाता सूची का शुद्धिकरण लगभग पूरा हो गया है.
परंतु इस मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम रहने की बात कुछ चिंता दर्शाती है. मतदाता सूची में भी पुरुष महिला की औसत वहीं रहना चाहिए, जो जनसंख्या रजिस्टर में हैं.
जिलाधिकारी ने इस असमानता को दूर करने के लिए सभी राजनीतिक दल को मेहनत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 35 महिला का नाम जोड़ने के काम में सहयोग करने को कहा है. बताया गया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के आलोक में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन पहली अक्टूबर को कर दिया गया हे
तथा इस पर दावा आपत्ति दर्ज करने का काम 31 अक्टूबर तक किया जायेगा. पहली जनवरी 2017 को मानक मान कर 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जायेंगे. औपचारिकता पूरी करने के बाद 10 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रशासन कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन