शेखपुरा : ताजिया जुलूस में लगा वन्दे मातरम् का नारा

शेखपुरा :इस्लांम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्योहारों में एक दस दिवसीय त्योहार मुहर्रम के ताजिया जुलूस में युवाओं ने तिरंगे के साथ वन्दे मातरम् का नारा बुलंद किया.युवा शिक्षा विद मो.शब्बीर उर्फ वंटी के नेतृत्व में आज सौहार्द और भाईचारे के बीच मुहर्रम समापन हो गया . इस त्योहार को लेकर रात […]
शेखपुरा :इस्लांम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्योहारों में एक दस दिवसीय त्योहार मुहर्रम के ताजिया जुलूस में युवाओं ने तिरंगे के साथ वन्दे मातरम् का नारा बुलंद किया.युवा शिक्षा विद मो.शब्बीर उर्फ वंटी के नेतृत्व में आज सौहार्द और भाईचारे के बीच मुहर्रम समापन हो गया . इस त्योहार को लेकर रात भर लोग तरह-तरह के करतब तलवारो, भालों और लाठियों से दिखाएं और पूरा बरबीघा ’या अली या हुसैन के नारे ‘ से गुंजता रहा. सुबह से ही इस त्योहार को सौहार्दपूर्ण समापन के लिए प्रशासन भी काफी चुस्त दिखी .
इस बार के बरबीघा फैजाबाद ताजिया के जुलूस में सबसे बड़ी बात देखने को यह मिली कि जुलूस के साथ इस्लामी झंडे के साथ-साथ तिरंगे झंडे भी लहराते दिखे. जो यह संदेश दे रहा था कि विपरीत परिस्थितियों में हम सभी धर्म केलोग अपने देश के खातिर जान कुर्बान कर देंगे . तिरंगे झंडे के बारे में मुस्लिम समुदाय के लोग ने कहा कि हम अपने दुश्मंनों को इसके माध्यम से यह पैगाम देना चजाते हैं कि हम सब भारतीय हैं और भारत के लिए उसी प्रकार अपने जान को कुरबान कर देंगे . जिस प्रकार हमारे इमाम हुसैन ने यजीद के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ते-लड़ते कर्बला के मैदान में शहीद हो गये .इस त्योहार के संबंध में फैजाबाद के ईमाम हाफिज मोहम्मद ने बताया कि इस त्योहार को वर्तमान समय में लोग जिस तरह से मनाते है वो बिलकुल गलत है इसकी इजाजत हमारा र्इस्लाम धर्म कतई नहीं देता है. आजकल लोग मुहर्रम के नाम पर नश , नाच, गाने इत्यादि करते है जो हमारे धर्म के द़ष्टिकोण से गुनाह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




