सुरक्षा व्यवस्था थी चौकस
Updated at : 14 Oct 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

आस्था. तीसरे दिन भी हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन शेखपुरा : विजयादशमी के दिन से शुरू मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का काम गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. हालांकि देर शाम तक सभी प्रतिमा विसर्जन हो जाने की संभावना है. नगर क्षेत्र में स्थापित लगभग सभी प्रतिमाएं गिरिहिंडा स्थित खीरी पोखर में विसर्जित की […]
विज्ञापन
आस्था. तीसरे दिन भी हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
शेखपुरा : विजयादशमी के दिन से शुरू मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का काम गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. हालांकि देर शाम तक सभी प्रतिमा विसर्जन हो जाने की संभावना है. नगर क्षेत्र में स्थापित लगभग सभी प्रतिमाएं गिरिहिंडा स्थित खीरी पोखर में विसर्जित की जा रही है. हालांकि एक-दो प्रतिमा का विसर्जन सीधे मुंगेर के गंगा तट पर भी किया गया है. प्रत्येक साल की तरह न्यायालय के समीप स्थापित पटेल दुर्गा प्रतिमा तथा गोल्डन चौक स्थित स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन गंगा में ही किया जाता है.
इसके अलावे अन्य सभी प्रतिमाएं विसज्रन के लिए निकल चुकी है. परंपरागत रूप से ढोल-नगाड़े के साथ लोग पूरे उत्साह से प्रतिमा विसर्जन के काम में लगे हुए हैं. इस बार के विसर्जन में महिलाएं और बच्चे भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं. विसर्जन में उत्साह के साथ जय मां दुर्गा के जयघोष के नारे से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है. विसर्जन जुलूस में लोग उत्साह से गुलाल भी उड़ा रहे हैं.
इस उत्साह में कोई पीछे नहीं रहना चाहता है. प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकाली गयी शोभा यात्रा जिन लोगों के घर के सामने से गुजरती थी लोग भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना, आरती कर उसे श्रद्धा के साथ विदा करते हैं. कई दुर्गा पूजा समिति परंपरागत रूप से प्रतिमा विसर्जन कांधे पर प्रतिमा ढो कर किया जा रहा है, लेकिन कई समिति ने ट्रैक्टर तथा ट्रक आदि पर भी प्रतिमा को लाद रखा है.
प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल विसर्जन मार्ग से लेकर विसर्जन स्थल तक मुस्तैद बने हैं. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल तक चार प्रतिमा का विसज्रन कर दिया गया था. मुहर्रम के ताजिया के बाद विसर्जन का काम तेज हो गया है. सभी जगह विसर्जन कार्य पूरी शांति से किया जा रहा है.
शेखपुरा. जिले में छिटपुट घटनाओं के बाद दशहरा पूजा जहां शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. वहीं विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन महकमा ने काफी मुस्तैदी दिखायी. मंगलवार की देर रात्रि शुरू हुआ विसर्जन बुधवार की शाम को जोर पकड़ने लगा. इस बीच सही समय पर विसर्जन का कार्य पूर्ण हो जाये इसके लिए पुलिस ने पूजा समिति के सदस्यों से संपर्क बना कर विसर्जन में काफी सक्रियता दिखायी.
इसके साथ ही प्रतिमाओं के समक्ष कई हिस्सों में दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. इस बाबत एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि विसर्जन के साथ-साथ मुहर्रम के ताजिया को लेकर भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती एवं सजगता का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




