कहीं शिक्षक गायब मिले तो कहीं विद्यालय में ताला लटका मिला

थरथरी : जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम के निर्देशानुसार थरथरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान ने मध्य विद्यालय भतहर, मध्य विद्यालय रूपसपुर,प्राथमिक विद्यालय कनक बिगहा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कहीं शिक्षक गायब मिले तो कहीं विद्यालय में ताला लटका मिला. बीडीओ ने बताया कि 19 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय कनक बिगहा पहुंचा […]
थरथरी : जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम के निर्देशानुसार थरथरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान ने मध्य विद्यालय भतहर, मध्य विद्यालय रूपसपुर,प्राथमिक विद्यालय कनक बिगहा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कहीं शिक्षक गायब मिले तो कहीं विद्यालय में ताला लटका मिला. बीडीओ ने बताया कि 19 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय कनक बिगहा पहुंचा तो 02:20 में विद्यालय में ताला लटका मिला. 20 जुलाई को मध्य विद्यालय भतहर में बच्चों की उपस्थिति ठीक-ठाक मिली पर वहां प्रीति कुमारी व पंकज कुमार बिना सूचना के विद्यालय से गायब मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




