अजीत बने नगर मंडल अध्यक्ष

Updated at : 08 Jul 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
अजीत बने नगर मंडल अध्यक्ष

बरबीघा (शेखपुरा) : भाजपा के सांगठनिक चुनाव में गुरुवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में अजीत कुमार को सर्वसम्मति से नगर मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. चुनाव प्रभारी के रूप में मौजूद अशोक सिंह ने बताया कि नामांकन अभिषेक कुमार गोलू और अजीत कुमार दोनों द्वारा किया गया था, जिसमें अजीत कुमार को सर्वसम्मति से […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : भाजपा के सांगठनिक चुनाव में गुरुवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में अजीत कुमार को सर्वसम्मति से नगर मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. चुनाव प्रभारी के रूप में मौजूद अशोक सिंह ने बताया कि नामांकन अभिषेक कुमार गोलू और अजीत कुमार दोनों द्वारा किया गया था, जिसमें अजीत कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजीत प्रभाकर एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने अजीत कुमार को बधाई दी है. मौके पर नितिंजय कुमार, संजय वर्णवाल, रंजीत कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विभूति बने शेखपुरा अध्यक्ष : विभूति कुमार सिंह भाजपा शेखपुरा मंडल के अध्यक्ष बनाये गये हैं, जबकि रजनीश कुमार चेवाड़ा मंडल के अध्यक्ष बनाये गये हैं. शेष मंडलों के अध्यक्ष का चुनाव अगले दिन होगा. पार्टी के निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ कारू की उपस्थिति में धीरज कुमार ने भी अपना नामांकन दाखिल किया, परंतु बाद में वापस ले लिया. इसके बाद विभूति कुमार सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. वहीं, चेवाड़ा में भाजपा नेता नवल किशोर पासवान निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये थे.
यहां अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन आये थे. परंतु अमित कुमार द्वारा मतदान के पूर्व नामांकन वापस ले लिया, जिससे रजनीश कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन