सभी थानाें में दर्ज डिफाल्टर मिल मालिकों के संबंध में ली जानकारी

शेखपुरा: जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों और पुलिस के साथ बैठक में यह जानना चाहा कि थाना में प्राथमिकी और वारंट जारी होने के बाद भी जिले के डिफाल्टर मील मालिक अभी तक छुट्टा कैसे घूम रहे हैं. सरकार के लाखों करोड़ों रुपया डकार कर खुले घूम रहे वैसे मिल मालिकों को सोमवार […]
शेखपुरा: जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों और पुलिस के साथ बैठक में यह जानना चाहा कि थाना में प्राथमिकी और वारंट जारी होने के बाद भी जिले के डिफाल्टर मील मालिक अभी तक छुट्टा कैसे घूम रहे हैं. सरकार के लाखों करोड़ों रुपया डकार कर खुले घूम रहे वैसे मिल मालिकों को सोमवार से पूर्व गिरफ्तार कर शिकंजे के पीछे डालने का निर्देश दिया है.
समहरणलय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजीत बैठक में एसपी राजेंद्र कुमार भील के साथ पूरा पुलिस महकमा और किसानों से धान लेकर चावल तैयार करने के काम में लगे राज्य खाद्य निगम, सहकारिता विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे. विभिन्न अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने पहले इस संबंध में सभी थाना में दर्ज डिफाल्टर मिल मालिक के संबंध केस की जानकारी ली और उसके बाद जिला के विभिन्न नीलाम अधिकारी द्वारा जारी वारंट की जानकारी ली. पुलिस के इस धीमी गति पर गहरी नाराजगी प्रकट की.
जिलाधिकारी ने इस संबंध में डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सोमवार तक की समय सीमा तय कर दी है. साेमवार को इस मामले की समीक्षा के लिए पुन: बैठक बुलायी है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए बैठक में कहा कि सरकार रुपयों के गबन के आरोपी के मामले में काफी सख्त है. गौरतलब है कि सरकारी दर पर किसानो से धान लेकर जिले के अनुबंधित चावल मिल को चावल तैयार कर वापस करने का एकरार किया जाता है. परन्तु यहा बडी संख्या में चावल मिल मालिक धान लेकर चावल वापस करने में विफल रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




