शेखपुरा को मिले 25 नये डॉक्टर

शेखपुरा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां 25 नये डॉक्टरों को यहां भेजा गया है. जिसमें से आधा से ज्यादा ने योगदान दे दिया है. शेष के आने का सिलसिला जारी है. सदर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक सहित दो को योगदान देने के लिए भेजा गया है. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया […]
शेखपुरा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां 25 नये डॉक्टरों को यहां भेजा गया है. जिसमें से आधा से ज्यादा ने योगदान दे दिया है. शेष के आने का सिलसिला जारी है. सदर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक सहित दो को योगदान देने के लिए भेजा गया है. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना में नियुक्ति के बाद वहीं डॉक्टरों के पदस्थापना के स्थान भी तय कर दिये गये हैं. सदर अस्पताल के अलावा जिले के सभी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर योगदान के लिए इन लोगों को भेजा जा रहा हे.
उन्होंने बताया कि एक साथ इतने डॉक्टर के यहां आने से लोगों को काफी सुविधा होगी. इसके पूर्व जिला में डॉक्टरों की भारी कमी से स्वास्थ्य विभाग दो चार था. डॉक्टरों की तैनाती के बाद अब यहां आवश्यकतानुसार उसे इधरझ्रउधर भी किया जा सकेगा. हालांकि अभी तक आधं डॉक्टर ही यहां अभी तक योगदान दे सके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




