विभागीय टीम ने की दवा दुकान में छापेमारी

Updated at : 22 Dec 2015 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
विभागीय टीम ने की दवा दुकान में छापेमारी

शेखपुरा : सोमवार को अनुमंडल के सामने सतबिगही रोड में एक दवा की दुकान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनुसार छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम ने दवा दुकान में करीब दो घंटे तक एक-एक दवा की जांच-पड़ताल की. इस टीम के साथ स्थानीय पुलिस की टीम ने दवा दुकान की पहले नाकेबंदी की. छापेमारी टीम […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सोमवार को अनुमंडल के सामने सतबिगही रोड में एक दवा की दुकान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनुसार छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम ने दवा दुकान में करीब दो घंटे तक एक-एक दवा की जांच-पड़ताल की. इस टीम के साथ स्थानीय पुलिस की टीम ने दवा दुकान की पहले नाकेबंदी की. छापेमारी टीम में लाइसेंस ऑथिरीटी पत्रकारों से मुखातिब होने से बचते रहे. उन्होंने अंत में अपना नाम बताते हुए कहा कि वे लाइसेंस ऑथिरीटी है.

वे लाइसेंस की जांच करने के साथ-साथ दवा की भी जांच-पड़ताल किया. उन्होंने बताया कि पुरनकामा के प्रमोद कुमार द्वारा दवा की दुकान बिना लाइसेंस के ही संचालित किये जा रहे थे. इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई इस दुकान में की गयी. छापेमारी टीम में ड्रग इंस्पेक्टर अजय शंकर सांवर के साथ जमुई से दो सदस्यीय टीम शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन