ट्रैक्टर से गिर कर मौत

शेखपुरा : चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के करंडे थाना अंतर्गत सियानी गांव में ट्रैक्टर से गिर कर युवक की मौत हो गयी. युवक गुड्डू कुमार रामलखन यादव का पुत्र था. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि युवक ट्रैक्टर पर धान लाद कर बाजार बेचने जा रहा था. वह ट्रैक्टर पर लदे धान के बोरा के ऊपर […]
शेखपुरा : चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के करंडे थाना अंतर्गत सियानी गांव में ट्रैक्टर से गिर कर युवक की मौत हो गयी. युवक गुड्डू कुमार रामलखन यादव का पुत्र था. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि युवक ट्रैक्टर पर धान लाद कर बाजार बेचने जा रहा था.
वह ट्रैक्टर पर लदे धान के बोरा के ऊपर बैठा था. मार्ग में ट्रैक्टर का डाला पलट जाने से युवक की घटा स्थल पर ही मौत हो गयी. मिनट के अंदर इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. युवक के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे. युवक की हाल ही में शादी बगल के गांव रजौड़ा में हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




