झगड़ा शांत कराने गये युवक को चाकू मारा

Updated at : 24 Oct 2015 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
झगड़ा शांत कराने गये युवक को चाकू मारा

शेखपुरा : शहर के पटेल चौक के समीप दुर्गापूजा की संध्या झगड़ा शांत कराने गया युवक चाकू लगने से जख्मी हो गया. घटना के बाद जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय भिट्ठापर मुहल्ला निवासी एवं बाबूराम तालाब मुहल्ला का रहने वाला युवक आपस में झगड़ा कर रहा था एवं बढ़ते झगड़े के बीच […]

विज्ञापन

शेखपुरा : शहर के पटेल चौक के समीप दुर्गापूजा की संध्या झगड़ा शांत कराने गया युवक चाकू लगने से जख्मी हो गया. घटना के बाद जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया.

स्थानीय भिट्ठापर मुहल्ला निवासी एवं बाबूराम तालाब मुहल्ला का रहने वाला युवक आपस में झगड़ा कर रहा था एवं बढ़ते झगड़े के बीच एक युवक ने दूसरे पर हमला बोलने के लिए चाकू निकाल लिया. इस दौरान घटनाक्रम को देख रहे भिट्ठापर मुहल्ला निवासी युवक व ब्रम्हदेव महतो के पुत्र अजित कुमार बीच बचाव करने वहां पहुंचे एवं दोनों युवकों को अलग करने की कोशिश करने लगे. इसी बीच झगड़े में शामिल एक युवक ने अजीत के पेट पर चाकू से बार कर दिया.मामले को लेकर आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन