पत्नी पर हत्या करने का आरोप

Updated at : 03 Oct 2013 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी पर हत्या करने का आरोप

शेखपुरा. स्थानीय प्रखंड के लोदीपुर गांव में 26 सितंबर को हुई अजय यादव की हत्या के मामले में ग्रामीणों ने उसकी पत्नी को ही दोषी ठहराया है. ग्रामीणों ने इस मामले में एसपी को एक ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने इस मामले में उसकी पत्नी के चरित्र पर […]

विज्ञापन

शेखपुरा. स्थानीय प्रखंड के लोदीपुर गांव में 26 सितंबर को हुई अजय यादव की हत्या के मामले में ग्रामीणों ने उसकी पत्नी को ही दोषी ठहराया है. ग्रामीणों ने इस मामले में एसपी को एक ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने इस मामले में उसकी पत्नी के चरित्र पर भी उंगली उठायी है. हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने इस मामले में अपने घरवालों को ही नामित किया था. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मां काफी वृद्ध है तथा बहन भी शादी के बाद ससुराल में रहती है. एसपी ने इस मामले में ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच तथा इस मामले में निदरेष लोगों को नहीं फंसाये जाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन