6.75 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त आवंटित की गयी

Updated at : 01 Oct 2013 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
6.75 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त आवंटित की गयी

शेखपुरा . जिले की उपपंचायतों एवं छह प्रखंडों के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत 6075 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. डीडीसी अनिल चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए आवंटित प्रथम किस्त की राशि को पंचायतों एवं प्रखंडों को आवंटित किया जा रहा है. इस योजना मद में उप […]

विज्ञापन

शेखपुरा . जिले की उपपंचायतों एवं छह प्रखंडों के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत 6075 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. डीडीसी अनिल चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए आवंटित प्रथम किस्त की राशि को पंचायतों एवं प्रखंडों को आवंटित किया जा रहा है. इस योजना मद में उप ग्राम पंचायतों के लिए तीन करोड़, 94 लाख 71 हजार का आवंटन प्राप्त हुआ है. जो प्रति पंचायत 07 लाख 30 हजार रुपये की दर से पंचायतों को भेजा जायेगा. इसके साथ ही पंचायत समिति के लिए एक करोड़, 12 लाख 77 हजार एवं जिला पर्षद के लिए 56 लाख, 39 हजार रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. डीडीसी ने बताया कि बीआरजीएफ मद की राशि वार्षिक कार्य योजना के आधार पर खर्च करने में प्रशासनिक कुरसी के लिए फैसले तक जिला परिषद मद का व्यय के लिए विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन