पर्यटक को लूटा, महिलाओं से बदसलूकी का आरोप
Updated at : 28 Jun 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : शहर में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रह गये हैं. ऐसी कई घटनाएं जिसे लोग दबा देना ही मुनासिब समझते हैं. मगर किसी मामले में पीड़ित पर्यटक पुलिस के समक्ष फरियाद सुनाने पहुंच भी जाये तब उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं. शुक्रवार की लखीसराय के एक पर्यटक के साथ लूटपाट की […]
विज्ञापन
शेखपुरा : शहर में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रह गये हैं. ऐसी कई घटनाएं जिसे लोग दबा देना ही मुनासिब समझते हैं. मगर किसी मामले में पीड़ित पर्यटक पुलिस के समक्ष फरियाद सुनाने पहुंच भी जाये तब उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं.
शुक्रवार की लखीसराय के एक पर्यटक के साथ लूटपाट की घटना के बाद पुलिस की नाकामी एक बार फिर सामने आया. घटना में दो हजार नकद और एटीएम कार्ड लूट की घटना की शिकायत लेकर पहुंचे पर्यटक को टाउन थाना पुलिस ने नगर परिषद जाकर शिकायत करने की नसीहत दे डाली. शायद पुलिस उस समय अपने दायित्वों को भूल गये हो. पीड़ित युवक विनय कुमार ने बताया कि वह घूमने के लिए गिरिहिंडा पहाड़ गया था. जहां-पहले से दो बाइक पर सवार छह लोग वहां मौजूद चार लड़कियों के साथ जबरन बदसलूकी कर रहे थे.
इसी का विरोध करने पर असामाजिक तत्व मारपीट करने लगे. एटीएम कार्ड समेत अन्य सामग्री लूट ली. युवक ने नगर परिषद के हस्तक्षेप के बाद थाने में लूट की लिखित शिकायत की. जिसमें लाल रंग का पल्सर का नम्बर के साथ अपराधियों की पहचान की. एसपी ने कहा की मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




