सेविका को चयनमुक्त करने की अनुशंसा

Updated at : 24 Jun 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका को चयनमुक्त करने की अनुशंसा

शेखपुरा : जिले की मेहुस पंचायत के नवादा में संचालित आंगनबाड़ी सेविका सबीना खातून को चयनमुक्त करने की अनुशंसा की गयी है. विहित ड्रेस में नहीं रहने तथा केंद्र पर कम बच्चों की उपस्थिति के कारण यह कार्रवाई करने की आवश्यकता पड़ी. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा […]

विज्ञापन
शेखपुरा : जिले की मेहुस पंचायत के नवादा में संचालित आंगनबाड़ी सेविका सबीना खातून को चयनमुक्त करने की अनुशंसा की गयी है. विहित ड्रेस में नहीं रहने तथा केंद्र पर कम बच्चों की उपस्थिति के कारण यह कार्रवाई करने की आवश्यकता पड़ी.
इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा केंद्र का किये गये औचक निरीक्षण के बाद यह बात प्रकाश में आयी. सेविका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को लेकर बच्चों तथा खुद की उपस्थिति पंजी तथा पोषाहार आदि उठाव तथा वितरण की पंजी भी नहीं दिखायी गयी. बच्चों के लिए चलायी जानेवाली इस योजना के सिलसिले में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन