भूमि विवाद में दलित दंपती की पिटाई
Updated at : 22 Apr 2015 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दंपती की जम कर धुनाई कर दी गयी. इस घटना को लेकर पीड़ित कारू पासवान ने अनुसूचित जाति थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही रवि सिंह, सचिदानंद सिंह, दीपू सिंह समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इस […]
विज्ञापन
शेखपुरा : जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दंपती की जम कर धुनाई कर दी गयी. इस घटना को लेकर पीड़ित कारू पासवान ने अनुसूचित जाति थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही रवि सिंह, सचिदानंद सिंह, दीपू सिंह समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
इस मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार थानेदार राजू कुमार ने बताया कि पीड़ित दंपती जिस जमीन पर झोंपड़ी बना कर रह रहे थे. उस जमीन को खरीद लिये जाने का दावा आरोपित कर रहे थे. इसी क्रम में आरोपितों ने जमीन खाली करने को कहा तथा इसी पर विवाद के पश्चात आरोपितों ने लाठी-डंडे से दंपती पर हमला बोल दिया. इस घटना में कारू पासवान, उसकी पत्नी सुनैना देवी जख्मी व चोटिल हो गये. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




