मतदान केंद्र पर जागरूकता समूह का गठन होगा

Updated at : 19 Apr 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर जागरूकता समूह का गठन होगा

शेखपुरा : मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों पर जागरूकता समूह का गठन किया जायेगा. इसके पहले शिक्षण संस्थानों में नये मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर मतदाता एंबेसडर का गठन किया गया था. साथ ही राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण के संक्षिप्त […]

विज्ञापन
शेखपुरा : मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों पर जागरूकता समूह का गठन किया जायेगा. इसके पहले शिक्षण संस्थानों में नये मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर मतदाता एंबेसडर का गठन किया गया था.
साथ ही राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे अभियान की सफलता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने शामिल लोगों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये.
कार्यशाला में सम्यक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ, सुपरवाइजर तथा महाविद्यालय के मतदाता ब्रांड एंबेसडर शामिल थे. इस कार्यक्रम में मुख्यत: दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम शामिल रहने तथा एक से ज्यादा मतदाता फोटो पहचान पत्र को विलोपित करने के बारे में जानकारी दी गयी. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता समूह का गठन करने के तरीके पर भी जानकारी दी गयी.
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में दर्ज नामों के साथ आधार नंबर, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल नंबर जोड़ने पर भी बल दिया गया. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि मतदाता सूची के प्रमाणीकरण का काम यहां शुरू कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन