आंबेडकर जयंती पर प्रतिभा बिखेरेंगे संत कोलंबस के छात्र

Updated at : 14 Apr 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर प्रतिभा बिखेरेंगे संत कोलंबस के छात्र

शेखपुरा.जिले में बालिका शिक्षा के लिए अलग शाखा की स्थापना करने वाला पहला निजी विद्यालय संत कोलंबस पब्लिक स्कूल अपनी नौवीं स्थापना दिवस आंबेडकर जयंती के रूप में मनायेगा. इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. डायरेक्टर श्रवण कुमार सिन्हा ने बताया कि समारोह का उद्घाटन डीएम […]

विज्ञापन

शेखपुरा.जिले में बालिका शिक्षा के लिए अलग शाखा की स्थापना करने वाला पहला निजी विद्यालय संत कोलंबस पब्लिक स्कूल अपनी नौवीं स्थापना दिवस आंबेडकर जयंती के रूप में मनायेगा. इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. डायरेक्टर श्रवण कुमार सिन्हा ने बताया कि समारोह का उद्घाटन डीएम प्रणव कुमार करेंगे. इस समारोह का उद्घाटन डीएम प्रणव कुमार करेंगे.

इस समारोह में एसपी धीरज कुमार,एसडीएम सुबोध कुमार, एसडीपीओ नरेश कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. डायरेक्टर ने बताया कि इस समारोह में वार्षिक परीक्षा में सफल प्रत्येक वर्ग कक्षा के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ ही जिला से लेकर राष्ट्रीय खेल प्रतिभा के सफल प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि समारोह के मौके पर जमालपुर बीघा स्थिथ बालिका शिक्षा के लिए अलग और नये ब्रांच का शुभारंभ किया जायेगा. इस नयी शैक्षणिक व्यवस्था के तहत मई माह से नामांकन एवं शैक्षणिक कार्य को प्रारंभ किया जायेगा. इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं नृत्य और संगीत की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन भी मोह लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन