फिर चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Updated at : 09 Apr 2015 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
फिर चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

शेखपुरा : न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा. समाहरणालय से लेकर दल्लु मोड़ तक बड़ी तादाद में महिला और पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच अभियान चलाया जा रहा है. एसडीएम सुबोध कुमार,एसडीपीओ नरेश कुमार शर्मा,कार्यपालक पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश,सिटी मैनेजर विनय […]

विज्ञापन

शेखपुरा : न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा. समाहरणालय से लेकर दल्लु मोड़ तक बड़ी तादाद में महिला और पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच अभियान चलाया जा रहा है.

एसडीएम सुबोध कुमार,एसडीपीओ नरेश कुमार शर्मा,कार्यपालक पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश,सिटी मैनेजर विनय रंजन, थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय के समीप से अधिकारियों की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया. इस दौरान दुकान की अवैध छतरी,फुटपाथ पर लगे सब्जी बाजार एवं सड़क पर रखे ईंट बालू को भी जब्त कर लिया गया. इसके साथ ही दल्लु चौक पर सड़क की जमीन पर चल रहे होटल को भी ध्वस्त कर दिया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सड़क की जमीन पर चल रहे होटल को भी ध्वस्त कर दिया गया.

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सड़क की जमीन पर पुष्टा व लोहे की अवैध सीढ़ी निर्माण का नोटिस जारी कर उसे ध्वस्त किया जायेगा. इसके साथ ही शहर के चांदनी चौक,कटरा बाजार के बाद गिरिहिंडा और बुधौली बाजार में भी अतिक्रमण के खिलाफ चलाये गये अभियान में दो गुमटी को जब्त करने के साथ-साथ अन्य सामग्री भी जब्त किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन