घर से फूफा के यहां जाने निकली युवती गायब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के रंजीत सिंह की 16 वर्षीया पुत्री सपना कुमारी अपने फूफा के यहां देवघर जाने के क्रम में बरबीघा हटिया मोड़ स्थित बस पड़ाव के समीप से लापता हो गयी. यह घटना रविवार पांच अप्रैल की है. इस संबंध में युवती के पिता रंजीत सिंह ने […]
विज्ञापन
बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के रंजीत सिंह की 16 वर्षीया पुत्री सपना कुमारी अपने फूफा के यहां देवघर जाने के क्रम में बरबीघा हटिया मोड़ स्थित बस पड़ाव के समीप से लापता हो गयी. यह घटना रविवार पांच अप्रैल की है.
इस संबंध में युवती के पिता रंजीत सिंह ने बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि मेरी पुत्री सपना कुमारी रविवार को अपने गांव बेलाव से भाई के साथ झारखंड के देवघर में रह रहे फूफा के यहां जाने के लिए गाड़ी पकड़ कर बरबीघा पहुंची. यहां शेखपुरा जाने के लिए हटिया मोड़ स्थित बस स्टैंड पर रुकी. मेरे पुत्र ने पुत्री को यह कहते हुए वहीं रूकने को कहा कि दो मिनट में सामने की एक दुकान से सामान लेकर आ रहा हूं.
जब वह लौटा तो अपनी बहन को नहीं देखा. काफी खोजबीन करने के बाद वह लौट गया. उन्होंने बताया कि गांव के नवल सिंह के पुत्र चिंटू कुमार के साथ उसे बातचीत करते हुए कई बार देखा गया है. युवती के पिता ने चिंटू, उसके भाई सुगना, कारू और उसकी मां प्रभा देवी पर उसकी पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










