सुरक्षाकर्मियों ने थानाध्यक्ष को ठहराया जिम्मेवार
Updated at : 05 Apr 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : चेवाड़ा थाने पर हमले में पब्लिक के गैर कानूनी वारदातों को अंजाम देने की घटना से तो इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि चेवाड़ा थाने में लगी बोर्ड पर अंकित शब्द पढ़ने वाले आम लोग जब पुलिस की वास्तविक स्थिति पर गौर करते है तब उनमें आसमान-जमीन […]
विज्ञापन
शेखपुरा : चेवाड़ा थाने पर हमले में पब्लिक के गैर कानूनी वारदातों को अंजाम देने की घटना से तो इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि चेवाड़ा थाने में लगी बोर्ड पर अंकित शब्द पढ़ने वाले आम लोग जब पुलिस की वास्तविक स्थिति पर गौर करते है तब उनमें आसमान-जमीन का फर्क समझ आती है.
थाने पर आम लोगों का हमला भी चेवाड़ा थानाध्यक्ष के कार्यशैली के प्रति बड़ा असंतोष भी कारण रहा होगा. इधर घटना के दौरान थाने में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने थानाध्यक्ष के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि घटना के दौरान महिला और बच्चों से वे घिरे थे. तभी दो मंजिले से उतर कर थानाध्यक्ष बिना सूचना के ही बाहर निकल गये और भीड़ के आक्रोश के शिकार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




