मारपीट में चारों आरोपित गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा : कोसुम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के चारों आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में ओपी प्रभारी आरके पासवान ने बताया कि दोनों पक्ष विवादित भूमि को अपने-अपने हिस्से में होने की बात कह उस पर उगाये […]
विज्ञापन
शेखपुरा : कोसुम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के चारों आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में ओपी प्रभारी आरके पासवान ने बताया कि दोनों पक्ष विवादित भूमि को अपने-अपने हिस्से में होने की बात कह उस पर उगाये गये मसूर की फसल पर मालिकाना दावा कर रहे थे.
इसी क्रम में मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हुए तथा एक पक्ष के रामदेव यादव ने सुरेश व नरेश यादव को आरोपित बनाया. जबकि दूसरे पक्ष से सुरेश यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रामदेव एवं शंभु यादव को आरोपित बनाया. मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










