चिलचिलाती धूप में ईंट उतार रहे बच्चे
Updated at : 27 Mar 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : चिलचिलाती धूप के बीच दोपहिया ट्रैक्टर से दो बच्चे ईंट उतार कर उसे करीने से सजा कर रख रहे थे. यह काम जिला विधिज्ञ संघ के परिसर में एक निर्माण के लिए ट्रैक्टर में लाद कर ईंट लाया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एमएमएसबी मार्का का ईंट ट्रैक्टर से उतारने समय कैमरे […]
विज्ञापन
शेखपुरा : चिलचिलाती धूप के बीच दोपहिया ट्रैक्टर से दो बच्चे ईंट उतार कर उसे करीने से सजा कर रख रहे थे. यह काम जिला विधिज्ञ संघ के परिसर में एक निर्माण के लिए ट्रैक्टर में लाद कर ईंट लाया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एमएमएसबी मार्का का ईंट ट्रैक्टर से उतारने समय कैमरे की नजर उन पर चली गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पर्षद द्वारा जिला विधिज्ञ संघ के परिसर में एक छत्रदान चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में तेजी जाने के कारण इसमें ईंट की आवश्यकता थी. बीच दोपहर में ट्रैक्टर चालक के निर्माण स्थल मे सामने ट्रैक्टर लगाया और दोनों बच्चे उसे उतार कर पंक्तिबद्ध रखने में जुट गये.
हाफ पैंट और गंजी में दोनों बच्चे पसीने के साथ-साथ ईंट के गरदन से लाल हो गये. ट्रैक्टर खाली करने के बाद बच्चे वहां से चले गये. ट्रैक्टर चालक के बच्चों तथा ईंट चिमनी भट्ठा के बारे में जानकारी मांगने पर उसने पूरी अनभिज्ञता प्रकट कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




