भाजपा का जागरूकता रथ शेखपुरा पहुंचा

शेखपुरा : भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान का जागरूकता रथ शेखपुरा पहुंचा. शेखपुरा बरबीघा सड़क मार्ग स्थित वाजितपुर स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे व रथ में सवार होकर पहुंचे युवा नेता अजीत शश्वत चौबे ने कहा कि सूबे की […]
शेखपुरा : भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान का जागरूकता रथ शेखपुरा पहुंचा. शेखपुरा बरबीघा सड़क मार्ग स्थित वाजितपुर स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे व रथ में सवार होकर पहुंचे युवा नेता अजीत शश्वत चौबे ने कहा कि सूबे की जनता नीतीश सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है.
बिहार की जनता आगामी चुनाव में सरकार बदलने का मन बना रखा है. उन्होंने कहा कि 11 मार्च को पटना से निकला यह जागरूकता रथ सभी जिले में जायेगा. इस जागरूकता रथ को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.जिले भर के एक शहर के चांदनी चौक,दल्लु चौक,गिरिहिंडा के अलावे अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसके उपरांत यह रथ जमुई के लिए रवाना हो गया. इस मौके पर शेखपुरा-बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक क्रमश: कौशल किशोर शर्मा तथा चंद्रभूषण कुमार एवं स्थानीय नेताओं में जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विभूति कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, संटू कुमार, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




