गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

Updated at : 10 Mar 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

शेखपुरा : कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव में होली की संध्या हत्या की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर्जनों की तादाद में ग्रामीण महिलाएं एसपी आवास के पश्चात एसपी कार्यालय के समक्ष पहुंची. मौके पर पीड़ितों ने कहा कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद हत्यारों को दबोचने […]

विज्ञापन
शेखपुरा : कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव में होली की संध्या हत्या की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर्जनों की तादाद में ग्रामीण महिलाएं एसपी आवास के पश्चात एसपी कार्यालय के समक्ष पहुंची.
मौके पर पीड़ितों ने कहा कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद हत्यारों को दबोचने के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. उन्होंने इस पूरे मामले में प्रशासनिक सक्रिय को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण हत्यारों के हौसले बुलंद है. बहरहाल महिलाओं के इस मामले में हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग एसपी से की.
गौरतलब है कि होली की संध्या रंजीत राम की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में संजय राम,शत्रुघ्न राम समेत सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन