छेड़खानी के विरोध में मारपीट, तीन घायल

Updated at : 09 Mar 2015 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध में मारपीट, तीन घायल

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के श्यामा सरोवर पार्क में रविवार की देर शाम अपने परिजनों के साथ घूमने गयी छात्रओं के साथ छेड़खानी एवं दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. इस घटना में गिरहिंडा मोहल्ले के सोनू कुमार,कुंदन कुमार,विकास कुमार जख्मी हो गये. घायल तीनों छात्रों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के श्यामा सरोवर पार्क में रविवार की देर शाम अपने परिजनों के साथ घूमने गयी छात्रओं के साथ छेड़खानी एवं दो गुटों में जम कर मारपीट हुई.

इस घटना में गिरहिंडा मोहल्ले के सोनू कुमार,कुंदन कुमार,विकास कुमार जख्मी हो गये. घायल तीनों छात्रों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. टाउन थाना पुलिस ने बताया कि तीनों छात्र अपनी बहनों के साथ श्यामा सरोवर पार्क घूमने गये थे. इसी क्रम में कुछ मनचलों के द्वारा छात्रओं के साथ छेड़खानी की कोशिश की गयी उसी क्रम में छेड़खानी का विरोध करने पर करीब 20 की संख्या में मनचलों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर तीनों छात्रों को जख्मी कर दिया. घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन