नीतीश के शपथ ग्रहण से जश्न का माहौल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा : पटना में सियाशी घमसान के बाद सीएम पद पर नीतीश कुमार के चौथी बार ताजपोशी के बाद से शेखपुरा के शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल देखा गया. इस मौके पर शहर के इंदाय पर स्थित राजद कार्यालय में पार्टी नेता शंभु यादव के समर्थकों ने जम कर आतिशबाजी की और […]
विज्ञापन
शेखपुरा : पटना में सियाशी घमसान के बाद सीएम पद पर नीतीश कुमार के चौथी बार ताजपोशी के बाद से शेखपुरा के शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल देखा गया. इस मौके पर शहर के इंदाय पर स्थित राजद कार्यालय में पार्टी नेता शंभु यादव के समर्थकों ने जम कर आतिशबाजी की और मिठाइयां भी बांटे.
इस मौके पर राजद नेता पप्पू यादव, जगदीश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे. यहां गिरिहिंडा स्थित शांति आश्रम में जदूय नेता प्रो. राजेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इसके साथ ही जयमंगल गांव में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, हथियावां गांव में साकेत सिंह, बरबीघा शहर में विधायक गजानंद शाही के समर्थकों के साथ जम कर अबीर-गुलाल उड़ाये. अरियरी के हुसैनाबाद में मुखिया आलोक कुमार, चोढ़ दरगाह में मुखिया सरफराज के नेतृत्व में जदयू समर्थकों ने जम कर आतिशबाजी की. मौके पर नेताओं ने कहा कि नीतीश की ताजपोशी सुशासन की दोबारा जीत है. बिहार में अमन-चैन कायम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










