10 एकड़ के तालाब में बदमाशों ने डाला जहर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचना हट्टी गांव स्थित तालाब में शरारती तत्वों द्वारा जहर डाल दिये जाने की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की मछली मर गयी. इस घटना की पीड़ित मत्स्य पालक गांव निवासी विशो केवट ने बताया कि अहले […]
विज्ञापन
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचना हट्टी गांव स्थित तालाब में शरारती तत्वों द्वारा जहर डाल दिये जाने की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की मछली मर गयी.
इस घटना की पीड़ित मत्स्य पालक गांव निवासी विशो केवट ने बताया कि अहले सुबह सूचना मिलने पर जब वे तालाब पर पहुंचे तो सारी मछलियां मर कर पानी में पूरी तरह उपला चुकी थी. तालाब में मछली मरने की खबर पूरे गांव में फैल गयी और लोग तालाब पर इकट्ठा होने लगे. इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तालाब के पास पहुंचे एवं छानबीन करने लगे.
बताया जाता है कि गांव के ही लोग आपसी द्वेष भावना से घटना को अंजाम दिया है तथा इस घटना से पीड़ित मत्स्य पालक पर मानों मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ा. मछलीपालक ने बताया कि करीब 45 एकड़ में तालाब फैला हुआ था. वहीं इस घटना के बावजूद कुछ लोगों द्वारा तालाब में घुस मरी मछलियों को ले जाने का का सिलसिला जारी है. वहीं मत्स्य पालक को इस नुकसान से काफी सदमा लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










