होमगार्ड की बहाली में जुटा पूरा महकमा
Updated at : 11 Feb 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : जिला प्रशासन अभी होमगार्ड की बहाली में लगा है. जिला प्रशासन का पूरा महकमा और किसी कार्य में थोड़ी भी रुचि नहीं दिखा पा रहा है. होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया समाहरणालय से सटे परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है. बहाली के लिए दौड़ तथा शारीरिक जांच का काम सोमवार से […]
विज्ञापन
शेखपुरा : जिला प्रशासन अभी होमगार्ड की बहाली में लगा है. जिला प्रशासन का पूरा महकमा और किसी कार्य में थोड़ी भी रुचि नहीं दिखा पा रहा है. होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया समाहरणालय से सटे परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है.
बहाली के लिए दौड़ तथा शारीरिक जांच का काम सोमवार से ही शुरू कर दिया गया है तथा जिला प्रशासन के कार्यक्रम के अनुसार यह कार्यक्रम 15 फरवरी रविवार तक जारी रहेगा. इस बहाली प्रक्रिया के चालू रहने के कारण जिला प्रशासन के सामान्य कामकाज के अलावा न्यायालय आदि के विशेष कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. अपर समाहर्ता का आयोजित न्यायालय कार्य तथा भूमि उपसमाहर्ता के न्यायालय कार्य भी इससे प्रभावित हो रहे हैं.
वैसे यहां एसडीओ की अत्यधिक व्यस्तता तथा अनुमंडल में कार्यपालक दंडाधिकारी के नहीं रहने से वहां का कोर्ट काम लंबे समय से बाधित हो रहा है. जिलाधिकारी भी अपना कोर्ट शुक्रवार को आयोजित करते हैं तथा गुरुवार को जिलाधिकारी का जनता दरबार भी आयोजन होता है. जिला प्रशासन के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी मांगे जाने पर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि होमगार्ड जवानों की बहाली पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है. यही बात एसपी धीरज कुमार ने भी कही है. जब पत्रकारों ने उसने किसी विषय पर प्रतिक्रिया जाननी चाही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




