एक साथ दो सहेलियां अपने-अपने प्रेमी संग फरार

Updated at : 13 Jul 2013 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
एक साथ दो सहेलियां अपने-अपने प्रेमी संग फरार

शेखपुरा : सिरारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिरारी गांव से एक ही साथ दो सहेलियां अपने–अपने प्रेमी संग फरार हो गयी, जिसमें एक नवमीं कक्षा की छात्र बतायी जाती है, जबकि दूसरी की शादी हाल ही में डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी. इस मामले में दोनों लड़कियों के अभिभावकों ने मामला दर्ज कराते हुए नवादा […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सिरारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिरारी गांव से एक ही साथ दो सहेलियां अपनेअपने प्रेमी संग फरार हो गयी, जिसमें एक नवमीं कक्षा की छात्र बतायी जाती है, जबकि दूसरी की शादी हाल ही में डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी.


इस
मामले में दोनों लड़कियों के अभिभावकों ने मामला दर्ज कराते हुए नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत माहपुर छवई गांव निवासी युवक मुकेश कुमार एवं चंदन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों सहेलियों का घर आमनेसामने है एवं आरोपी युवकों में एक नाबालिग छात्र का ही दूर का रिश्तेदार था, जो अपने दोस्त के साथ अक्सर सिरारी गांव आताजाता था.

इसी क्रम में दोनों युवकों का प्रेम संबंध दोनों युवतियों के साथ हो गया. उन्होंने बताया कि फरार होने से पूर्व घर के मोबाइल पर कई मिस्ड कॉल आये एवं उसके पश्चात दोनों सहेलियां घर से निकल गयी एवं सिरारी बाजार में अपनेअपने गहनों को गिरवी रख फरार हो गयी. परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के पश्चात लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस अभियान में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन