इंदिरा आवास में गड़बड़ी की शिकायत

शेखपुरा : इंदिरा आवास आवंटन में पंचायत सचिव द्वारा नजराना मांगे जाने का मामला सामने आया है. जिले के बरबीघा प्रखंड के पांक पंचायत के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंप पंचायत सचिव की मनमानी व नजराना मांगे जाने की शिकायत कर पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग की. पुनेसरा गांव निवासी रामविलास पासवान ने […]
शेखपुरा : इंदिरा आवास आवंटन में पंचायत सचिव द्वारा नजराना मांगे जाने का मामला सामने आया है. जिले के बरबीघा प्रखंड के पांक पंचायत के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंप पंचायत सचिव की मनमानी व नजराना मांगे जाने की शिकायत कर पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग की.
पुनेसरा गांव निवासी रामविलास पासवान ने बताया कि उनकी विवाहिता का नाम प्रतीक्षा सूची में क्रम संख्या 260 पर अंकित है एवं स्कोर 10 है. परंतु नजराना नहीं देने के कारण सूची में उससे नीचेवाले को इंदिरा आवास का लाभ दिया गया. डीएम संजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच का जिम्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




