शेखपुरा : लाठी-डंडे से पीटकर जदयू नेता की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा के अरियरी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प और फायरिंग अरियरी (शेखपुरा) : थाने के सनैया गांव में शनिवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे पर भोजपुरी गीत बजाने को लेकर हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर जुलूस में शामिल जदयू के प्रखंड अध्यक्ष […]
विज्ञापन
शेखपुरा के अरियरी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प और फायरिंग
अरियरी (शेखपुरा) : थाने के सनैया गांव में शनिवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे पर भोजपुरी गीत बजाने को लेकर हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर जुलूस में शामिल जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास समेत आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया. परंतु, सदर अस्पताल ले जाने के दौरान जदयू नेता की मौत हो गयी.
बताया जाता है कि झड़प के दौरान उपद्रवियों ने डीजे और प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद उपद्रवी फायरिंग करते हुए फरार हो गये. फिलहाल घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुराने विवाद को लेकर रंजिश साधने की मंशा से सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस पर हमला किया गया. वहीं, एसपी दयाशंकर ने बताया कि दिन में मामूली विवाद हुई थी, जिसे सुरक्षा बल एवं पुलिस अधिकारी के सहयोग से नियंत्रण पा लिया गया है. उन्होंने प्रतिमा तोड़ने और डीजे क्षतिग्रस्त करने की घटना से इन्कार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










