ePaper

करेंट से पशु की मौत पर लोगों ने जाम की सड़क

Updated at : 17 Sep 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट से पशु की मौत पर लोगों ने जाम की सड़क

शेखपुरा : बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से भैंस की मौत से गुस्साये चरवाहों ने सड़क जाम कर दिया. इससे शेखपुरा-बरबीघा मुख्य पथ पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. यह जाम टाटी पुल और टोठीया पहाड़ के बीच लगाया गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया. सूत्रों […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से भैंस की मौत से गुस्साये चरवाहों ने सड़क जाम कर दिया. इससे शेखपुरा-बरबीघा मुख्य पथ पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. यह जाम टाटी पुल और टोठीया पहाड़ के बीच लगाया गया था.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया. सूत्रों के अनुसार सड़क के बगल में टाटी नदी के किनारे कारे गांव के रंजय यादव अन्य लोगों के साथ भैंस चरा रहे थे. इसी बीच वहां से गुजरने वाली बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में भैंस आ गयी. भैंस के मरने की खबर पर सभी चरवाहों ने सड़क जाम कर दिया. जाम कर रहे लोग बिजली कंपनी को दोषी बता रहे थे.
शेखपुरा व घाटकुसुंभा प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार : शेखपुरा. जिले के शेखपुरा और घाटकुसुंभा प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया जाना हजारों कृषक परिवारों के साथ मजाक है. रालोसपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने यह बात कही. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि राज्य सरकार ने जिले के सिर्फ चार प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है.
जिले में बहुत कम बारिश हुई है. इससे धान की रोपनी बहुत कम हुई है. यह विपदा वाली स्थिति बाकी बचे दो प्रखंडों की भी है. ऐसे में शेखपुरा जिले के इन क्षेत्रों के किसानों साथ जो मजाक किया जा रहा है इसे रालोसपा बर्दाश्त नहीं करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन