बाल श्रमिकों से काम लेने वाले समाज के उत्थान में बाधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : बाल श्रम उन्मूलन के लिए यहां जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर पटना से पहुंचे जागरूकता रथ को समाहरणालय से एडीएम सत्य प्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर श्रम अधीक्षक अशोक कुमार, श्रम प्रबंधक अजय कुमार, रवि प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इस […]
विज्ञापन
शेखपुरा : बाल श्रम उन्मूलन के लिए यहां जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर पटना से पहुंचे जागरूकता रथ को समाहरणालय से एडीएम सत्य प्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर श्रम अधीक्षक अशोक कुमार, श्रम प्रबंधक अजय कुमार, रवि प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
इस अवसर पर बालश्रम से मुक्त कराने वाले गठित धावा दल के सदस्य भी मौजूद थे. यह पूरा जन जागरूकता बाल श्रम उन्मूलन और किशोर श्रम निषेध अभियान पर केंद्रित है. यह अभियान गुरुवार से 20 जून तक चलेगा. इस दौरान यह रथ जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों को बाल श्रम के बारे में जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेगा.
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक कर इस अभियान में भागीदार बनाने का भी प्रयास करेगा. जानकारी के अनुसार इस रथ के द्वारा लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया जायेगा कि किसी भी हालत में 14 वर्ष आयु तक के बच्चों से काम नहीं करना है. इससे ऊपर के आयु वाले बच्चों को भी किसी खतरनाक उद्योग में नहीं लगाने संबंधी कानूनी प्रावधानों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा. इस कानून के उल्लंघन पर 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक के जुर्माने के बारे में भी जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










