ePaper

शेखपुरा : कैश वेंडर से बैंक के पांच लाख लूटे

Updated at : 17 Mar 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा : कैश वेंडर से बैंक के पांच लाख लूटे

शेखपुरा : शनिवार को दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने बरबीघा-शेखपुरा मार्ग पर टाटी पुल के पास समीप पिस्टल का भय दिखाकर कैश वेंडर एजेंट से पांच लाख रुपये लूट लिये. लॉजिक कैश नामक कंपनी में काम करने वाला एजेंट रोहित कुमार बरबीघा स्थित अर्जुन टॉकिज के पास संचालित बंधन बैंक के महिला समूह […]

विज्ञापन
शेखपुरा : शनिवार को दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने बरबीघा-शेखपुरा मार्ग पर टाटी पुल के पास समीप पिस्टल का भय दिखाकर कैश वेंडर एजेंट से पांच लाख रुपये लूट लिये. लॉजिक कैश नामक कंपनी में काम करने वाला एजेंट रोहित कुमार बरबीघा स्थित अर्जुन टॉकिज के पास संचालित बंधन बैंक के महिला समूह के लिए राशि ले जा रहा था.वेंडर बरबीघा के कोइरी बिगहा गांव रहनेवाला है.
कैश वेंडर एजेंट रोहित ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1:15 बजे चांदनी चौक स्थित बंधन बैंक की मुख्य शाखा से पांच लाख रुपये बैग में लेकर बाइक से बरबीघा के लिए निकले थे. करीब 1:30 बजे पीछे से आ रहे अपराधियों ने दोनों ओर से घेर लिया और पिस्टल तान कर कैश लूट लिया.
अपराधियों ने बाइक की चाबी और मोबाइल भी छीन लिया. बाद में राहगीर की बाइक की चाबी मांग कर किसी तरह अपनी बाइक स्टार्ट कर बैंक शाखा पहुंचे और प्रबंधक को जानकारी दी. एसपी दयाशंकर ने बताया कि पहली नजर में मामला संदिग्ध लगता है. कर्मचारी रोहित को पुलिस हिरासत में लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन