शेखोपुरसराय में टेलीकॉम दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख की संपत्ति जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
शेखोपुरसराय मोबाइल दुकान में लगी आग करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheikhpura News : शेखपुरा के शेखोपुरसराय में शॉर्ट सर्किट से एक टेलीकॉम दुकान में आग लग गई. इस हादसे में करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. दमकल विभाग की समय पर कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखोपुरसराय के मुख्य बाजार स्थित खुशबू टेलीकॉम दुकान में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना में करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया.

स्थानीय दुकानदारों ने दी आग लगने की सूचना

दुकान संचालक विकास कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए.

मोबाइल, सीसीटीवी और अन्य उपकरण जलकर हुए नष्ट

दुकान के आगे वाले हिस्से में रखा मोबाइल, पंखा, डीवीआर, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे. आग से करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है.

दमकल की टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 के माध्यम से अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और शेष आग पर काबू पा लिया. इससे आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई.

बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि बिजली पोल से मीटर तक जाने वाले तारों को सुरक्षित तरीके से नहीं लगाया गया है. तारों को अव्यवस्थित ढंग से लटकाकर छोड़ दिया गया है, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका हमेशा बनी रहती है. लोगों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.

थाना में आवेदन देकर होगी कार्रवाई की मांग

पीड़ित दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि मामले को लेकर स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया जाएगा. उन्होंने उचित जांच, दोषियों पर कार्रवाई और हुए आर्थिक नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है.

Also Read : 10 दिन बाद बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, देवपुरी गांव में बहाल हुई नल-जल योजना



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन