GEC शेखपुरा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचीं LJP(R) की युवा नेत्री सीमा सिंह, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी कलाकार व लोजपा नेत्री सीमा सिंह को सम्मानित करते प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

Sheikhpura News : शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज के सरगम 2026 कार्यक्रम में सीमा सिंह ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ कला और संस्कृति के महत्व के बारे में प्रेरित किया.

विज्ञापन

Sheikhpura News : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम "सरगम 2026 – ए नाइट ऑफ म्यूजिक, कल्चर एंड सेलिब्रेशन" उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की युवा नेत्री एवं प्रदेश महासचिव सीमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उनके आगमन पर कॉलेज प्रशासन और छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

अपने संबोधन में सीमा सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ संगीत, कला और संस्कृति का समावेश विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं. युवाओं से उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कार, संस्कृति और सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता देने की अपील की.

मुख्य अतिथि ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

सीमा सिंह ने विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि मंच प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें पहचान दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन ने सीमा सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी, शिक्षकों तथा आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

छात्र-छात्राओं ने दी कई रंगारंग प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

Also Read : सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, जिले के 65 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन