सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, जिले के 65 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं विजेंद्र यादव
Sheikhpura News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को बड़ी खुशखबरी दी है. शनिवार को 1100 रुपये की बढ़ी हुई राशि को 65 हजार से अधिक लाभुकों के खातों में सीधे हस्तांतरित किया गया.
Sheikhpura News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में 1100 रुपये की बढ़ी हुई राशि का अंतरण किया गया. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समाहरणालय स्थित मंत्रण कक्ष में किया गया, जहां जिला प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभुक मौजूद रहे.
जिले के 65 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में पहुंची राशि
जिले में कुल 65,139 लाभुकों के खातों में 9 करोड़ 54 लाख 64 हजार 200 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई. विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को बढ़ी हुई राशि का लाभ मिला.
विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मिला लाभ
जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 34,910 लाभुकों को 4 करोड़ 12 लाख 19 हजार 900 रुपये की राशि भेजी गई. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 15,737 लाभुकों को 3 करोड़ 46 लाख 21 हजार 400 रुपये हस्तांतरित किए गए. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,646 लाभुकों को 62 लाख 96 हजार 400 रुपये प्रदान किए गए. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,521 लाभुकों के खातों में 55 लाख 46 हजार 200 रुपये भेजे गए. विकलांगता पेंशन योजना के 5,660 लाभुकों को 63 लाख 21 हजार 700 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के 663 लाभुकों को 14 लाख 58 हजार 600 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई.
समाहरणालय में अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर समाहरणालय के मंत्रण कक्ष में डीडीएम, लीड बैंक प्रबंधक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
Also Read : नालंदा में 14 जुलाई तक चलेगा बाल श्रम उन्मूलन अभियान, बाल श्रमिक रखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










