सरकारी चापाकल पर नहाने को लेकर 2017 में हुआ था हमला, अब शेखपुरा कोर्ट ने 10 दोषियों को सुनाई सजा

Updated:
विज्ञापन

सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों को ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा न्यायालय ने 14 जुलाई 2017 को दलित व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में 10 लोगों को दोषी ठहराया है. विशेष न्यायाधीश ने 9 दोषियों को 5-5 साल की कैद और 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई, जबकि एक को 7 साल की सज़ा दी गई है.

विज्ञापन

शेखपुरा जिला न्यायालय में दलित उत्पीड़न निषेध अधिनियम के विशेष न्यायाधीश नीरज किशोर ने दलित व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में 9 लोगों को दोषी करार देते हुए 5-5 साल की कैद और 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई, जबकि एक दोषी विनोद बिंद को 7 साल की सजा सुनाई गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले की पृष्ठभूमि और 14 जुलाई 2017 की घटना

इस संबंध में जानकारी देते हुए दलित उत्पीड़न निषेध अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने बताया कि 14 जुलाई 2017 को गांव के शिवकुमार चौधरी के सरकारी चापाकल पर स्नान करने पर विनोद बिंद ने उसे दलित कहते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी, और बचाने आए परिजनों पर भी घातक हथियारों से हमला कर दिया गया.

घायलों का अस्पताल में इलाज और पुलिस कार्रवाई

हमले में गंभीर रूप से घायल लोगों को अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान कार्य प्रारंभ किया था.

न्यायालय द्वारा दोषियों को सजा और धाराओं का विवरण

न्यायालय ने विनोद बिंद को भारतीय दंड विधान की धारा 307 के साथ-साथ दलित उत्पीड़न अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई, जबकि अन्य आठ को भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 323, 504 आदि के साथ दलित उत्पीड़न के आरोप में दोषी पाया.

सजा सुनाए जाने के बाद जेल जाते दोषी | Prabhat Khabar Network
सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों को कड़ी सुरक्षा में ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

मंडल कारा भेजे गए दोषी और आगे की कानूनी प्रक्रिया

सजा सुनाए जाने के बाद इन सभी को कड़ी सुरक्षा में मंडल कारा भेज दिया गया, जहां सजा प्राप्त व्यक्तियों के अधिवक्ताओं ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए इस निर्णय को पटना उच्च न्यायालय में चुनौती देने की जानकारी दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन