ePaper

शेखपुरा : बेटी की हत्या के बाद शव को दफनाया, पुलिस ने निकाला

Updated at : 03 Mar 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा : बेटी की हत्या के बाद शव को दफनाया, पुलिस ने निकाला

शेखपुरा : आपसी विवाद में पिता ने तीन साल की बच्ची की हत्या कर शव को दफना दिया. बच्ची की मां ने इसकी जानकारी मायकेवालों को दी. इसके बाद इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके बाद अरियरी थाने के नवीनगर ककराड़ गांव में पुलिस ने जमीन में दफन बच्ची का शव निकाल कर […]

विज्ञापन
शेखपुरा : आपसी विवाद में पिता ने तीन साल की बच्ची की हत्या कर शव को दफना दिया. बच्ची की मां ने इसकी जानकारी मायकेवालों को दी. इसके बाद इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
इसके बाद अरियरी थाने के नवीनगर ककराड़ गांव में पुलिस ने जमीन में दफन बच्ची का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश प्रसाद ने बताया कि नालंदा जिले के माहू गांव निवासी परमानंद राम ने आरोपित दामाद श्रीकांत राम, छोटानी राम के अलावा अन्य रिश्तेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले पति व पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद पति ने मां की गोद से छीन कर बच्ची को पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन